{"_id":"648766497f86ac049907bf74","slug":"152-are-getting-benefits-under-cm-bal-seva-yojana-chandauli-news-c-20-1-249092-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीएम बाल सेवा योजना में 152 को मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीएम बाल सेवा योजना में 152 को मिल रहा लाभ
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से माता-पिता में किसी एक की मौत के बाद एकल अभिभावक वाले बच्चों को चिह्नित कर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत 170 बच्चों चिह्नित किया गया है, जिसमें 152 को योजना लाभ दिया जा रहा है। शेष 18 बच्चों को स्वीकृति पत्र दिया गया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित की है। योजना के तहत बच्चों की परवरिश के लिए सरकार चार हजार रुपये प्रति माह उनके खाते में भेजेगी। वहीं कक्षा नौ अथवा 18 साल की आयु वाले बच्चों को लैपटाप अथवा टैबलेट भी देने का काम किया जा रहा है। ऐसे बच्चों को अटल आवासीय अथवा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा भी प्रदान कराया जाता है। योजना में जिले में अब तक 170 एकल अभिभावक वाले बच्चों को चिन्हित किया गया है। इसमें 152 बच्चों को लाभ भी मिल रहा है। इन बच्चों को प्रतिमाह सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं शेष बच्चों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है। जल्द ही इन बच्चों को भी योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। ताकि बच्चों का संरक्षण, भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि दिलाया जा सके।
कोट...
शासन के मंशा के अनुसार जिले में कोविड काल के दौरान अनाथ एवं एकल अभिभावक वाले बच्चों को चिह्नित कर लाभांवित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे बच्चों को सहायता राशि के अलावा लैपटाप भी दिया जा रहा है। -किशन वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
कोट...
शासन के मंशा के अनुसार जिले में कोविड काल के दौरान अनाथ एवं एकल अभिभावक वाले बच्चों को चिह्नित कर लाभांवित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे बच्चों को सहायता राशि के अलावा लैपटाप भी दिया जा रहा है। -किशन वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन