फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ‘सौभाग्य’ योजना से पंद्रह हजार घर दूर

‘सौभाग्य’ योजना से पंद्रह हजार घर दूर

Fri, 21 Dec 2018 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
‘सौभाग्य’ योजना से पंद्रह हजार घर दूर
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना में वर्ष के आरंभ में सहज बिजली हर घर योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत वर्ष के अंत तक देश के उन सभी घरों तक बिजली की सुविधा पहुंचाई जानी थी, जिन घरों में बिजली नहीं पहुंच सकी है। लेकिन बिजली विभाग की सुस्त चाल और लापरवाही से अब तक 15 हजार घरों तक रोशनी नहीं पहुंच पाई है। जबकि 25 दिसंबर तक इसकी मियाद भी पूरी हो जाएगी और इसी तारीख को चंदौली को सौभाग्यशाली जिला घोषित कर दिया जाना है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जनवरी 2018 में जब योजना की घोषणा की, तो गरीब खुश थे, जिनके घर अभी तक रोशनी नहीं पहुंच चुकी थी। विभाग ने भी तेजी से कार्य करते हुए लोगों को नए बिजली कनेक्शन देना शुरू कर दिया। लेकिन दिन बीतने के साथ योजना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। वर्ष का अंत आने के साथ कनेक्शन देने की संख्या में काफी कमी आ गई है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इसके प्रति सुस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत जनपद में 75 हजार घरों को बिजली का नया कनेक्शन दिए जाने के लिए चयनित किया गया था। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को मुफ्त में एक किलोवाट भार का कनेक्शन दिया जाना है। विभाग के लोगों का कहना है कि इनमें से लगभग 60 हजार लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है। जबकि 15 हजार लोगों को कनेक्शन दिया जाना बाकी है। विभाग को 25 दिसंबर तक जिले को सौभाग्यशाली जिला घोषित करना है। ऐसे में बचे पांच दिनों में 15 हजार नए कनेक्शन दिया जाना असंभव लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कनेक्शन लेने के लाभार्थियों को आधार कार्ड की फोटो कापी, दो फोटो व घर के कागजात की फोटो कापी के साथ आवेदन करना है। विभागीय कर्मियों से जांच कराने के बाद उन्हें कनेक्शन दिया जा रहा है। बताया कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। प्रवीन कुमार सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed