फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किराया बढ़ाए जाने से क्षुब्ध लोग मिले कमिश्नर से

किराया बढ़ाए जाने से क्षुब्ध लोग मिले कमिश्नर से

Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
किराया बढ़ाए जाने से क्षुब्ध लोग मिले कमिश्नर से

विज्ञापन
पड़ाव। सवारी वाहनों का मनमाना किराया बढ़ाए जाने से क्षुब्ध क्षेत्र के समाजसेवियों का एक दल बुधवार को वाराणसी परिक्षेत्र के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से मिला। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर से वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर रोक लगाने की मांग की। कमिश्नर ने उन्हें जनहित से जुड़े हुए विषय पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की बात भी कही।

समाजसेवी कृपा शंकर यादव ने कमिश्नर को बताया कि संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता और आटो चालकों की मनमानी के कारण किराया बढ़ने से छात्र छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, गरीब क्षेत्रीय सहित आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आटो चालकों के द्वारा बढ़ाए गए किराए से जनमानस त्रस्त है। उन्होंने मामले में संभागीय परिवहन विभाग को दखल देकर किराए की सूची चस्पा कराने की मांग की। कहा, इससे लोगों को राहत मिलेगी और ऑटो चालकों की मनमानी भी समाप्त हो जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सीमा चौधरी, मयंक कश्यप, अरविंद यादव, बलराम पांडेय, अमित पटेल, आनंद कश्यप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed