{"_id":"5a2450414f1c1b72548c1122","slug":"151512329281-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया । उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य ने रविवार को तहसील क्षेत्र में स्थापित 11 धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात धान क्रय केन्द्र बंद मिले, जिसपर उपजिलाधिकारी ने जिला प्रशासन को बंद क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
कई किसान संगठनों ने गत दिनों उपजिलाधिकारी से धान क्रय केन्द्र के बंद होने की शिकायत की थी। जिसे ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी ने रविवार को 11 धान क्रय केन्द्रों में क्रय विक्रय सहकारी समिति चकिया, किसान सेवा सहकारी समिति चकिया, किसान सेवा सहकारी समिति खरौझा, यूपी एग्रो सैदूपुर, एनसीएमएल बेलावर, मार्केटिंग शहाबगंज, एनसीएमएल उतरौत, कर्मचारी कल्याण निगम उतरौत, किसान सेवा सहकारी समिति सिकन्दरपुर, साधन सहकारी समिति रामपुर कलां और यूपी एग्रो भुड़कुड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चकिया के दोनों क्रय केन्द्रों सहित खरौझा, सैदूपुर, बेलावर, शहाबगंज और भुड़कुड़ा में स्थापित धान क्रय केन्द्र बंद मिले। इन बंद पड़े क्रय केन्द्रों के प्रभारियो के विरुद्ध लिखित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी ने डीएम प्रेषित कर दी है।