{"_id":"59d144d94f1c1bdb538b54da","slug":"151506886873-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारे के बीच दुर्गा प्रतिमाओं को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारे के बीच दुर्गा प्रतिमाओं को दी गई विदाई
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। विजया दशमी के मौके पर तीन दिवसीय पूजन अर्चन के बाद पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूम धाम से शनिवार को जयकारे के बीच किया गया। निर्धारित पोखरे, तालाब और नदियों में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसके पूर्व पूजा समितियों की ओर से माता दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश और कुमार कार्तिकेय मूर्तियों को रख कर शोभायात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों की थाप पर युवा तालाबों और नदियों तक पहुंचे और आरती के बाद मूर्ति का विसर्जन िकिया। इसके पूर्व तालाबों नदियों के तट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
नगर के दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसके पूर्व सुबह से ही तालाब में पानी भरा गया और साफ सफाई की गई। यहां दो गोताखोरों का भी इंतजाम किया गया। नगर पालिका और एसडीएम मुगलसराय के साथ कोतवाली पुलिस की निगरानी में दोपहर बाद मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर के गल्ला मंडी, इंडियन इंस्टीट्यूट, नई सट्टी सहित विभिन्न पंडालों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाते, माता के जयकारे लगाते भक्त तालाबों तक पहुंचे और मूर्तियों का विसर्जन किया। इसके पूर्व पूजा पंडालों में विधि विधान से माता की मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर जगह जगह भंडारे में खिचड़ी, चुरा दही, केला, गुड़ आदि के मिश्रण का प्रसाद का भोग लगाया गया। कई पंडालों में पूरी सब्जी अथवा हलवा का भोग लगाया गया। चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार शनिवार की देर शाम पूजा पंडालों में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं को समितियों द्वारा नगर भ्रमण कराने के बाद सिकंदरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी में जयकारों के बीच विसर्जित कर दिया। तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेले के बाद शनिवार की देर शाम पूजा समितियों द्वारा मां की प्रतिमा को वाहनों पर सजाकर तथा देशभक्ति गीतों व नवरात्र के गीतों के धून पर थिरकते हुए नगर का भ्रमण किया। नगर, सैदूपुर, शिकारगंज, बलिया, सिकंदरपुर, मंगरौर, मुबारकपुर, उतरौत सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।