फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रोजगार सेवकों की हड़ताल

रोजगार सेवकों की हड़ताल

Fri, 01 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवकों की हड़ताल
विज्ञापन

मुगलसराय (चंदौली)। रोजगार सेवक संघर्ष समिति प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिले भर के ग्राम रोजगार सेवकों ने गुरुवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत राज विभाग द्वारा प्रस्तावित पंचायत सहायक की भर्ती पर रोक लगाने, नगर निकायों मे शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवको को रिक्त ग्राम पंचायतों मे रोजगार सेवक पद पर समायोजित करने, हटाए गये रोजगार सेवकों को बहाल करने, मानदेय की व्यवस्था पृथक बजट से करने, रोजगार सेवको के जाब चार्ट मे अतिरिक्त कार्य को जोड़ने, रोजगार सेवको का बकाए मानदेय का भुगतान करने, रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, राज्यवित्त एवं चौदहवां वित्त के कार्यो को मनरेगा से जोड़ कर रोजगार सेवको से कार्य कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक कार्यालय पर तालाबंद कर प्रदर्शन करते हुए रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार करके उसे पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आजाद यादव, आसिफ अहमद, विपिन सिंह, अमित सिंह, विजय कुमार, राजकुमार, अलिखेश कुमार, अशोक आनंद, सुशील कुमार आदि रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनरतले गुरुवार को ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर भवेश त्रिपाठी, चंदन सिंह, सीता देवी, रीता देवी, मोनू सिंह, आलोक , दिनेश, राजेश यादव, गुड्डु, बिहारी, धर्मेन्द्र, अम्बरीश, अजीत आदि रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने सुबह 10 से 12 बजे तक तालाबंदी की। इस दौरान पियूष यादव,गौरव सिंह,रविन्द्र यादव, देवेंद्र वर्मा, संजीव बरनवाल, लोकेन्द्र यादव, मनोज गुप्ता, पप्पू, परमजीत, अरुण, धर्मेन्द्र, मुरहू, मुनीब, सुमनलता, रामजी, लालबहादुर, रामशंकर, अजीत, राकेश, संतोष, सुबाष, अशोक, हितेश, तेजबहादुर आदि रहे। अध्यक्षता पीयूष यादव ने और संचालन अभय ने की। शहाबगंज सवाददाता के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान विनीत कुमार, जसवंत मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, हरेन्द्र, रतन कुमार, दिनेश, प्रह्लाद, कमलेश, रजनीश, सुषमा, प्रीति देवी, साहबी विश्वकर्मा, धर्मात्मा आदि रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार विकास खंड परिसर में नौ सूत्री मांगो को लेकर गुरुवार को रोजगार सेवको ने ब्लाक मुख्यालय पर ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्यामबिहारी, बाबूनंदन, हीरालाल, बृजेष कुमार, मनोज सिंह, निर्जला, दीपमाला, इंद्रदेव यादव, बद्रीनाथ सिंह, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, जयश्री प्रसाद आदि रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर बरहनी विकास खडं के रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। बाद में 9 सूत्री मांग पत्र प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा।गुरुवार को 9 सत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ बरहनी ने विकास खण्ड कार्यलय का मुख्य गेट बन्द कर कार्यों का बहिष्कार किया । इस दौरान अध्यक्ष सम्पूर्णानंद उपाध्याय , इम्तियाज अंसारी , सुभाष चन्द्रशेखर , आनंद कुमार उपाध्याय आदि सहित ब्लाक के सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे । इसी तरह चहनियां, नौगढ़, चंदौली सहित सभी नौ विकास खंडों पर तालाबंदी हुई।
विज्ञापन



ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर जड़ा ताला
चंदौली। पंचायत सहायकों की प्रस्तावित भर्ती को तत्काल रोकने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ग्राम रोजगार सेवकों ने गुरुवार को सदर ब्लाक मुख्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके बाद ग्राम रोजगार सेवकों ने सरकार पर अपनी समस्याओं के निराकरण के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। संगठन मंत्री भोलानाथ ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक विगत 18 माह से मानदेय के बिना कार्य कर रहे है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी शासन ने ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय की व्यवस्था नहीं की है। कहा कि रोजगार सेवकों का समय से मानदेय जारी हो, इसके लिए राज्य सरकार पृथक बजट की व्यवस्था किया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के जाब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त कार्यों को जोड़ा जाए। कहा कि प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सेवकों का 18 माह से बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाय। इस दौरान रविप्रकाश पांडेय, योगेन्द्र, आलोक सिंह, रविकांत, अमित, मनशा कुमारी, अन्जू, नीरज देवी, अभिलेंदू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed