{"_id":"59a864a14f1c1b53738b4a34","slug":"151504208033-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव(चंदौली)। क्षेत्र के मढ़िया गांव में जल निकासी की व्यवस्था ना होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
गांव में नालियों की सफाई न होने से गंदगी से पट गई है। इससे जहां पानी निकासी नहीं हो पा रही है वहीं नाली का पानी सड़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर चंदा देवी, महाराजी देवी, अतवारी देवी, श्यामबाबू, राजेश चौहान,विजय जायसवाल, जय सिंह, अंबिका जायसवाल, राजू चौहान, पवन चौहान, प्रकाश सिंह, सोनू, सुनील पटेल आदि रहे।
विज्ञापन