फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 women honored for their outstanding work

Chandauli News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 16 Mar 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
15 women honored for their outstanding work
सकलडीहा के खड़ेहरा में अमर ज्योति केंद्र में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं सीओ
क्षेत्र के खड़ेहरा गांव स्थित अमर ज्योति संस्था की ओर से रविवार को सशक्त महिला-सशक्त समाज विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विकास में योगदान दे रहीं महिला ग्राम प्रधानों व रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ स्नेहा तिवारी व मुख्य वक्ता प्रियंका मुखर्जी प्रधानाचार्य गुरुकुलम स्कूल, विशिष्ट अतिथि संध्या यादव जिला चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर, संगीता सहायक अध्यापक, शिल्पी चौरसिया व सरोज ने दीप जला कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल से लगभग 1200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर महिलाओं ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नारी शक्ति मिशन, विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देते हुए नए आयाम स्थापित कर रही हैं। अंत में ज्ञान प्रकाश ने महिलाओं को परिवार और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने व नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस मौके पर सुजीत कुमार, आकाश मौर्य, चिंतामणि, संभा, कविता, संध्या यादव, शिल्पी चौरसिया आदि रहे। अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रेमचंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed