फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 thousand prize animal smuggler arrested with firearm and cartridge

तमंचा तथा कारतूस के साथ 15 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
15 thousand prize animal smuggler arrested with firearm and cartridge
क्षेत्र के अलीपुर भगड़ा गांव के पास कोतवाली तथा शिकारगंज चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने बोलेरो पिकअप वाहन में सात गोवंश बरामद किये। इस दौरान पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामिया बिहार के चॉद थाना क्षेत्र के महदाइच गांव निवासी पशु तस्कर डब्लू गुप्ता को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल राजेश यादव व शिकारगंज चौकी प्रभारी विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अलीपुर भगड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम घेरबंदी की थी। इसी दौरान 15 हजार का इनामी डब्लू गुप्ता बोलेरो पिकअप वाहन में सात गोवंश को लादकर बिहार जाने की फिराक में गांव के सामने पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तार डब्लू गुप्ता की तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक कट्टा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस इस दौरान बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया गया तथा गोवंश को मुक्त करा लिया गया। डब्लू गुप्ता के ऊपर पशु तस्करी के लिए चकिया, इलिया तथा अहरौरा थाने में कुल छह मुकदमें दर्ज है। जिसके आधार पर पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वह वर्ष 2018 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed