{"_id":"621baf3771e87f5b6a323d41","slug":"15-personnel-absent-in-training-chandauli-news-vns6408120106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में 15 कार्मिक रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में 15 कार्मिक रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में रविवार को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को ईवीएम से मतदान कराने के बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान 15 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिन्हें दो मार्च को अंतिम दिन प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि इसके बाद लापरवाही पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कहा कि प्रशिक्षण ही किसी कार्यक्रम के सफलता की कुंजी होती है, लिहाजा चुनाव के चुनौती पूर्ण कार्य को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए ईमानदारी व लगन के साथ संपन्न कराने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि चुनाव से लोकतंत्र मजबूत होता है, लिहाजा लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए सभी अपने दायित्वों को मजबूती के साथ निभाना होगा। आह्वान किया कि चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखें। मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने के साथ ही साबुन, पानी से अपने हाथों से धोते रहें और नागरिकों को भी कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें। कहा कि ईवीएम तथा मतदान प्रक्रिया की सामान्य जानकारी पूरी तरह से समझ ले,जहां कहीं भी शंका हो बार-बार पूछ कर समाधान अवश्य कर लें। प्रशिक्षण के प्रथम पाली में दो पीठासीन, चार प्रथम मतदान अधिकारी, तीन द्वितीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहें। जबकि द्वितीय पाली में एक पीठासीन, एक प्रथम मतदान अधिकारी, तीन द्वितीय मतदान अधिकारी एवं दो तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहें।