फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 people injured after colliding with an electric pole in the middle of the road

Chandauli News: बीच सड़क पर लगा बिजली का खंभा, टकराकर अब तक 15 लोग घायल

Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
15 people injured after colliding with an electric pole in the middle of the road
चहनियां में बीच सड़क पोल हटाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
चहनिया। क्षेत्र के बलुआ-महुअर मार्ग पर बीच सड़क में लगे बिजली के खंभा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन सवार खंभा से टकराकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर खंभा हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत उपकेंद्र चहनिया पर शिकायत कर रास्ते के बीच से बिजली का खंभा हटाकर किनारे लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक 15 से अधिक लोग खंभा से टकराकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विद्युत निगम के कर्मचारी इस समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि सड़क के बीच से खंभा नहीं हटाया गया तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में रामजी, बुल्लू, डॉ. शिव रमण, श्यामजी, सीमिरती देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, जानती देवी, मालती देवी, कमला देवी और शिवबदन प्रजापति आदि मौजूद रहे। वहीं, विभाग के जेई सुभाष यादव ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed