फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 new hot spots including Kali Mahal, Kasab Mahal

काली महाल, कसाब महाल सहित 15 नए हॉट स्पॉट

Wed, 12 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 new hot spots including Kali Mahal, Kasab Mahal
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के साथ हॉट स्पॉटो की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में 26 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें पीडीडीयू नगर में सात नए संक्रमित मिले। मंगलवार को नगर के काली महाल, कसाब महाल सहित जिले में कुल 15 नए हॉटस्पाट बनाए गए। इस तरह जिले में हॉटस्पॉटों की संख्या बढ़कर 192 हो गई। इन इलाकों को सील करते हुए यहां दवाओं का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1178 हो गई है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 304 है। जबकि 863 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। इलाज के दौरान 11 मौत हो चुकी है। मंगलवार को पीडीडीयू नगर के काली महाल, कसाब महाल, ईस्टर्न बाजार, शास्त्री कॉलोनी,सर्कस रोड को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। इसी तरह नियामताबाद के करवत, सकलडीहा ब्लाक के तेंदुईपुर और मॉटीगांव, चकिया ब्लाक में बियासड़ और केराडीह, शहाबगंज ब्लाक के तियरी, बेन तियरी, खखड़ा, मनकपडा, धानापुर ब्लाक के महुजी और धीना चहनियां ब्लाक के गुरेरा सहित 15 इलाके को नया हॉटस्पॉट बनाया गया। वर्तमान में 177 हॉटस्पॉट रहे। 15 नए हॉटस्पॉटों के बढ़ने से इसकी संख्या बढ़कर 192 हो गई। मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी इलाकों को हाट स्पाट करते हुए सील कर दिया है। वहां सफाई के साथ थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

नौगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में अब पुलिस कर्मी भी आने लगे हैं। स्थानीय थाने में तैनात एक सिपाही के संक्रमित होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार को चंद्रप्रभा पुलिस चौकी के आवासीय कॉलोनी को सील कर दिया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर चौकी प्रभारी समेत सिपाहियों का रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि थाना चकरघट्टा, थाना नौगढ़ समेत पुलिस चौकी अमदहा, मझगांवा और हरियाबांध तथा चकरघट्टा पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हाथ सेनीटाइज थर्मल स्क्रीनिंग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed