फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.5 lakh devotees will arrive to seek blessings and offer prayers to Avdhoot Bhagwan Ram on Guru Purnima.

Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर अवधूत भगवान राम के दर्शन-पूजन करने आएंगे डेढ़ लाख श्रद्धालु

Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh devotees will arrive to seek blessings and offer prayers to Avdhoot Bhagwan Ram on Guru Purnima.
गुरुपद संभव राम। संवाद
पड़ाव। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को स्थानीय अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम और अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में डेढ़ लाख के करीब भक्तों द्वारा दर्शन पूजन की संभावना है। सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक सर्वेश्वरी ध्वजोतोलन एवं सफलयोनी पाठ से तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव और सर्वेश्वरी समूह के 66वां अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन का आगाज हो जाएगा। सुबह 7:30 बजे से गुरु दर्शन-पूजन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रसाद वितरण तथा शाम 5 से 7 बजे तक विशिष्टजनों का उद्बोधन एवं पूज्य बाबा का आशीर्वचन होगा। रात्रि 8 से 9 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम में मंगलवार की शाम को यह जानकारी श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रमुख वैद्य बैकुंठनाथ पाण्डेय, संस्था की प्रबंध-समिति के सदस्य डॉ. बामदेव पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव 28 से 30 जुलाई तक आयोजित होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं, समूह के सदस्यों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव का मुख्य आयोजन 29 जुलाई को होगा। इस दिन सुबह गुरु दर्शन-पूजन, ध्वजोतोलन, सफलयोनी पाठ, प्रसाद वितरण, विशिष्टजनों का उद्बोधन, पूज्य बाबा का आशीर्वचन तथा रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 30 जुलाई को प्रातः सफलयोनी का सामूहिक पाठ, श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन और शाम को महिला एवं युवा संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष संभव रामजी ने कहा कि राष्ट्र और समाज का उत्थान तभी संभव है जब व्यक्ति अपने आचरण, संस्कार और सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी केवल संतों की नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक की भी है। आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के चकाचौंध में अपने बड़े-बुजुर्गों और संत-महापुरुषों के बताए मार्ग से दूर होती जा रही है। यही कारण है कि समाज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के नेतृत्वकर्ता, राजनेता, उद्योगपति और प्रभावशाली लोग यदि आदर्श प्रस्तुत करें तो समाज स्वतः सही दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के आचरण और व्यवहार में गिरावट आई है, जिसका प्रभाव प्रकृति पर भी दिखाई दे रहा है। कहीं अत्यधिक वर्षा, कहीं सूखा और कहीं भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अघोर और औघड़ सहज हैं, लेकिन सुगम नहीं। श्री सर्वेश्वरी समूह के मंत्री डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में गत गुरुपूर्णिमा से इस गुरुपूर्णिमा तक संस्था की तरफ से 88,390 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed