फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 deaths due to Corona in Chandauli, 115 new infected found

कोरोना से चंदौली में 15 संक्रमितों की गई जान

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
15 deaths due to Corona in Chandauli, 115 new infected found
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। शनिवार को इलाज के दौरान 15 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 282 हो गई है। हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। आज 115 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि 272 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के नए केस की संख्या में कमी आ रही है। हालांकि मौतों का सिलसिला तेजी से जारी है। इससे लोगों में खौफ की स्थिति है। शनिवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में छह बालक, एक बालिका, 33 महिला और 75 पुरूष सहित 115 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक बीस लोग पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इसी तरह बरहनी के छह, चहनियां के नौ, चकिया के आठ, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 17 और नगरीय क्षेत्र के चार, धानापुर के तीन, नौगढ़ के 10, नियामताबाद के 19, सकलडीहा के नौ और शहाबगंज ब्लाक के 10 रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए आज कुल 1761 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 272 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ्य हुए है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15705 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 1349 है जबकि 14074 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 282 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed