फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 candidates nominated for ten posts

दस पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
15 candidates nominated for ten posts
मुगलसराय बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव में पर्चा दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को दस पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसे लेकर पीडीडीयू नगर तहसीलपरिसर में काफी गहमा गहमी रही। चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद ने बताया कि अंतिम तिथि को अध्यक्ष पद के लिए मुरलीधर राव, जयप्रकाश यादव व संजय कुमारसिंह उर्फ गुड्डू ने नामांकन किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए समसुमजमा व संतोष कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद केलिए धर्मेंद्र प्रताप ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री के लिए प्रमोद कुमारयादव व प्रभु नारायण तिवारी ने नामांकन किया। सह मंत्री के लिए बृजेश कुमारपाल व अवधेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक के लिए संजय कुमार, कोषाध्यक्ष केलिए अभिषेक कुमार गौतम, पुस्तकालय मंत्री के लिए अवनीश पाल, सूचना मंत्रीशिवकुमार खरवार व कार्यकारिणी सदस्य के लिए शिवमूरत यादव ने नामांकन किया।संवाद
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान वार्षिक चुनाव की घोषणा की गयी। साथ ही पदाधिकारियों के नामांकन की तिथि 14 जनवरी निर्धारित की गयी है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 17 जनवरी को की जाएगी। निर्वाचन तथा घोषाण की तिथि 18 जनवरी निर्धारित की गयी है। बताया कि निर्वाचन कार्य नौ सदस्यीय चुनाव समिति द्वारा मुकम्मल की जाएगी, जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पंचानन पांडय को बनाया गया है।संवाद
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी के लिए 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच नामांकन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन बाद में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले प्रत्याशी सुरेंद्र कांत ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह से अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधी लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर अभयनाथ मौर्या और नितिन तिवारी आमने सामने हैं, तो महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह और कृष्णमुरारी शंकर पाठक के बीच सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष मंत्री को छोड़ दें तो अन्य पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। क्योंकि अन्य पदों पर पद के हिसाब से एक -एक व्यक्ति ने पर्चा दाखिल किया है। 19 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान और उसके बाद गणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस बाबत मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह भोला व सहायक चुनाव अधिकारी जर्नादन मिश्रा व बुद्धिराम ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवार होने के कारण 19 जनवरी को चुनाव कराया जायेगा। इस मौके पर बार अध्यक्ष राजकुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, शिवगोबिंद सिंह, जगदीश सिंह,अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed