फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 bottles of English liquor recovered, smuggler arrested

15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार -

Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 bottles of English liquor recovered, smuggler arrested
कंदवा। चेकिंग के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की दोपहर ककरैत यात्री प्रतीक्षालय के पास एक कार से 500 टेट्रा पैक और 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया। पुलिस बरामद शराब जब्त कर तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जांच कर रही पुलिस को सूचना मिली कि ककरैत यात्री प्रतीक्षालय के पास एक कार से तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जाने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर जांच तेज कर दी। कुछ ही देर बाद एक लग्जरी कार आती दिखी। संदेह होने पर पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने शराब को कब्जे में कर उसमें सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर शराब को महंगे दाम पर बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था। पकड़ा गया तस्कर मोहनटोला, पीरो, भोजपुर, बिहार निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्चुल है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed