फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क हादसे में सफाईकर्मी सहित चार घायल

सड़क हादसे में सफाईकर्मी सहित चार घायल

Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सफाईकर्मी सहित चार घायल

विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के अलग - अलग स्थान पर सड़क हादसे में मंगलवार को बाइक सवार सफाईकर्मी सहित चार युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

भोजापुर गांव निवासी ओमप्रकाश (45) सफाईकर्मी टड़िया गांव में तैनात है। चार बजे करीब बाइक से घर जाते समय ताजपुर गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण घायल सफाईकर्मी को सीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घरचित गांव के पास एक बाइक असंतुलित होकर पलट गई।इसमें बथावर गांव निवासी अजय (18), शिवा (19) और मुकेश (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed