फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए

किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए

Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए

विज्ञापन
सूची में न छूटे किसी भी मतदाता का नाम

डीएम व एसपी ने मतदाता बूथों का निरीक्षण कर दिया निर्देश
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
सैयदराजा/ कंदवा। क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज में चल रहे मतदाता सूची में संशोधन व नाम जोड़ने की प्रक्रिया का रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी उनके साथ मौजूद रही। अधिकारीद्वय ने सभी बूथों की जांच की और बीएलओ को निर्देश दिया कि किसी भी मतदाता का नाम सूची न छूटे।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। आयोग के निर्देश पर शनिवार व रविवार को पुनरीक्षण कार्य किया गया। बूथों पर पहुंचे डीएम ने उपस्थित सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पुरी कर चुके किसी भी मतदाता का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिए। यहां निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने क्षेत्र के नौबतपुर के भी बूथों व मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिया के मतदान केंद्रों पर पीने का पानी व लाईट की भी व्यवस्था सही रहनी चाहिए। यहां निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने कंदवा क्षेत्र में भी कई बूथों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। सबसे पहले वे चारी के बूथ पर पहुंचे। यहां बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने दैथा, अरंगी, ककरैत व ओयरचक बूथों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक गोयल, थाना प्रभारी एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed