फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुरानी पेंशन के लिए जेल भरने की तैयारी

पुरानी पेंशन के लिए जेल भरने की तैयारी

Sun, 03 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए जेल भरने की तैयारी
चंदौली। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी सड़क पर उतरे लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। अब संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के माध्यम से शिक्षक और सकर्मचारी जेल भरने की तैयारी में है। पांच फरवरी को सदर ब्लाक परिसर में सभा करने के बाद लोग पुलिस को गिरफ्तारी देंगे। शनिवार को सदर बीआरसी पर बैठक के बाद डीएम से लगायत पुलिस विभाग के अधिकारियों को पत्र देकर आगाह किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि पांच फरवरी को सदर बलाक में हजारों शिक्षक और सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए जुटेगे। सभा के बाद सभी पुलिस को गिरफ्तारी देगे। कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर संगठन के माध्यम से लंबे समय से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया। इससे नाराज संगठन के लोगों ने पांच फरवरी को जेल भरने का फैसला किया किया है। इस दौरान समिति के संयोजक रामनगीना सिंह ने कहा कि पेंशन बहाली नहीं होने पर संगठन के लोग सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। बैठक में मनोज कुमार, रमेश सिंह, संजय सिंह, अभय सिंह, संजीव सिंह, अजय सिंह, विमल, नियाज अहमद, वीरेंद्र मोहन, विजमल उपाध्याय, राजेश पांडेय, आनंद नारायन मिश्र, अनिल कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed