{"_id":"5c1550b1bdec225547628a7f","slug":"141544900785-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन के साथ सेवा भाव से करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन के साथ सेवा भाव से करें कार्य
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित अभिषेक नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सकलडीहा पीजी कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. संत त्रिपाठी और डायरेक्टर डॉ. संजय यादव ने दीप जला कर किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक प्रस्तुत किया।
इस दौरान संत त्रिपाठी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं के प्रतिभाओं में निखार आता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनाओं में जरूरी हिस्सेदारी निभानी चाहिए। कहा कि नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहते हुए सेवा भाव के साथ काम करें। डायरेक्टर डा. संजय यादव ने कहा कि नर्सिंग की अच्छी शिक्षा देने के लिए हर स्तर से प्रयास किया जाता है। वहीं बच्चों को सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। कहा कि छात्र-छात्राएं पूरी लगन और निष्ठा के साथ शिक्षा प्राप्त करें। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने वेलकम सांग, कैटवाक, समूह डांस, गीत, संगीत, नाटक आदि प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष चतुर्वेदी, आरबी यादव, राकेश रौशन, श्रेया यादव, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. नागेंद्र, अवधेश यादव, हरिद्वार यादव, सुनील कुमार रहे।