{"_id":"5ba54638867a557ec75184fd","slug":"141537558072-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिग्स के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिग्स के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल स्थापना सप्ताह के तहत शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन के बुकिंग हाल में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सनबीम के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग्स के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरूआत की और स्वच्छता का महत्व बताया।
कमांडडेँट ने कहा कि सफर के दौरान अपरिचितों से दूरी बनाएं, दूसरों का दिया सामान न खाएं और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे को तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें। कमांडेंट ने रेल यात्रियों से अपील करते हुए कहा जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनें और सतर्क रहते हुए सुरक्षित यात्रा करें। बताया यात्रियों की सुविधा के लिए 182 सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की मदद या जरूरी सूचना के लिए यात्री इस नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि मदद के लिए सबसे नजदीकी डिवीजन को अलर्ट कर दिया जाएगा। कहा जहरखुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए यात्रियों का सहयोग भी अपेक्षित है। अनजान लोगों से नजदीकी न बनाएं ना ही उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्रियों को खाएं। संदेह होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचित करें। ट्रेन या प्लेटफार्म पर कोई बच्चा डरा या गुमसुम दिखे तब भी सूचना दें। लावारिस सामानों को हाथ न लगाएं। पोस्ट प्रभारी बीएन मिश्रा ने कहा कि रेल को साफ और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी यात्रियों की भी है। इसमें सहयोग करें। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजेश सिंह, संजय कुमार, आरआर सहाय, जितेंद्र द्विवेदी आदि रहे।