{"_id":"5b5386084f1c1b48748b6394","slug":"141532200456-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा । शुद्ध पेयजल न मिल पाने से नाराज स्थानीय कस्बा के निवासियों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। चेताया कि ऐसा न किए जाने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
कस्बावासियों का कहना था कि इन दिनों वे शुद्ध पेयजल के लिये परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांव में पेयजल के लिये मात्र एक जल निगम की टंकी बनी है। कस्बा व गांवों में प्रतिदिन तीन लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। कई बार सांसद, विधायक और मंत्री ने एक अतिरिक्त टंकी बनवाने का आश्वासन दिया पर टंकी बनना तो दूर जल निगम की जगह -जगह क्षतिग्रस्त पाइपों की भी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे एक माह से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। विरोध जताने वालों में सेचन सिंह यादव, विरेंद्र यादव, केशव राजभर, बबलू भारती, साहब यादव शामिल रहे। ब्यूरो