{"_id":"5b4507794f1c1ba64e8b5054","slug":"141531250553-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। शौचालय निर्माण में प्रधान और सविच पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बरहनी विकास खंड के तेंदुहान(रमऊपुर) के सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोगों ने डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्रक देकर जांच कराने की मांग की। डीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ जांच कराने लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए धन भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव के सैकड़ों लोगों का नाम शौचालय निर्माण के लिए बनाई गई सूची में दर्ज है। लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए अपने मकान के सामने गड्ढा भी खोद दिया है। लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव शौचालय निर्माण के लिए उनके खाते में धन भेजने के बजाय किसी एजेंसी के माध्यम से निर्माण कराना चाहते है। आरोप लगाया कि प्रधान और सचिव सरकारी धन का बंदरबाट करना चाहते है। जिसके तहत वें मनमानी पर उतारु है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि प्रधान के खिलाफ गांव के कई लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस और बीडीओ से भी शिकायत किया। लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया गया। नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया। डीएम ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। साथ ही शौचालय निर्माण के लिए उन्हे प्रेरित भी किया। इस दौरान राजकुमारी, रीतू देवी, रेनू, रेखा, पुष्पा, कुसुम, जीरा, बेईला, बिजवंती, बिंदुबाला, चमेस्त्रत्त्ला, जानकी मौजूद रहे।
विज्ञापन