फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1400 trees will be cut for 14 km four lane

Chandauli News: 14 किमी फोरलेन के लिए काटे जाएंगे 1400 पेड़

Tue, 19 Nov 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
1400 trees will be cut for 14 km four lane
पीडीडीयू नगर। चंदौली के गोधना मोड़ से सितौड़ी तक बन रहे 14 किलो मीटर के फोरलेन के लिए 1400 हरे पेड़ काटे जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के पत्र लिखने के बाद वन विभाग पेड़ों की कटाई का काम जल्द शुरू करेगा। वहीं, सड़क की जद में आने वाले कच्चे-पक्के निर्माण गिराने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


गोधना से लेवा मोड़ तक करीब दो सौ करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनाई जानी है। वर्तमान में गोधना मोड़ से सितौड़ी गांव तक सड़क का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। शासन के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) ने सड़क को फोरलेन करने के लिए दो सौ करोड़ की कार्ययोजना बनाकर भेजी थी, जिसे विगत 15 मार्च को मंजूरी मिल गई थी। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण की जद में करीब 1400 पेड़ आ रहे हैं, जिनकी कटाई के लिए वन विभाग को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


------------------

सड़क की जद में आएंगे सौ से ज्यादा घर

नियामताबाद समेत अन्य गांवों के सौ से ज्यादा घर सड़क की जद में आ रहे हैं। इनके अधिग्रहण और ढहाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि निजी जमीन पर बने घर आदि के अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा। सरकारी जमीन और तालाबों पर हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

राजनाथ सिंह के शासन में सड़क हुई थी चौड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अक्टूबर 2000 से मार्च 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उनके शासन में सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। तब सिंगल लेन सड़क को डबल लेन करने के साथ पौधे भी लगाए गए थे, जो अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। सड़क के चौड़ी होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होने लगी थी लेकिन वाहनों के बढ़ते भार से अब सड़क कम चौड़ी लगने लगी है। यही वजह है कि सड़क को फोरलेन किया जा रहा है।
-------------------
सिक्स लेन में काटे 500 गए थे पेड़, लगाया एक भी नहीं
पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन निर्माण का कार्य 2022 से शुरू कर दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए 500 हरे पेड़ों की बलि दी गई थी। उस समय अमर उजाला से बातचीत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि काटे गए पेड़ों से चार गुना की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। ये पेड़ सिक्स लेन के बीच डिवाइडर के खाली जगहों और किनारों पर लगाए जाएंगे। लेकिन अभी तक एक भी पेड़ नहीं लग पाए हैं।

-----------------------

कोट.......

गोधना मोड़ से सितौड़ी तक सड़क फोरलेन करने का काम शुरू करा दिया गया है। इसके लिए करीब 14 सौ पेड़ काटे जाएंगे। वन विभाग को पेड़ों को काटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - कृष्ण कुमार, एक्सईएन (निर्माण खंड), चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed