फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1400 Postal Savings Account Opened in Dakmela

डाकमेला में खोले गए 1400 डाक बचत खाता

Fri, 29 Jul 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
1400 Postal Savings Account Opened in Dakmela
चंदौली में आयोजित डाक मेले में बोलते पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिला मुख्यालय पर स्थित डाकघर में शुक्रवार को डाक मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1400 डाक बचत खाता खोले गए। वहीं तीन सौ बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। डाक मेले में 125 व्यक्तियों ने डाक जीवन बीमा और 215 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कराया। इसके पूर्व मेले की शुरूआत वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

मेले में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जिले में अब तक 1.32 लाख बचत खाते, 38 हजार आईपीपीबी खाते और 11 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। 79 गांवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम, 30 गांवों को संपूर्ण बीमा ग्राम एवं छह गांवों को पांच स्टार ग्राम बनाया जा चुका है। जिले के प्रत्येक व्यक्ति को डाकघर की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सके, इसके लिए चंदौली में 16 नए शाखा डाकघर खोले गए हैं। कहा कि सुकन्या, आरडी, पीपीएफ, डाक जीवन बीमा में भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इस मौके पर वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन, उपमंडल के डाक निरीक्षक सर्वेश सिंह, प्रधान जगदीश सराय प्रमोद पासवान, प्रधान मदधुपुर ओम प्रकाश, प्रधान बिछिया कला छोटेलाल पासवान, सहायक अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार चौधरी, दिलीप सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed