फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.40 lakh children drank polio medicine on the first day

Chandauli News: पहले दिन 1.40 लाख बच्चों ने पी पोलियो की दवा

Mon, 09 Dec 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh children drank polio medicine on the first day
चंदौली। जिले में पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। पहले दिन 1040 बूथों पर 1.40 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। पीडीडीयू नगर के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने राजकीय महिला अस्पताल में नौनिहालों को ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से हर हाल में अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 3.23 लाख नौनिहालों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए सभी विकास खंडों में 1040 बूथ स्थापित बनाए थे। पहले दिन एक लाख, 39 हजार 997 नौनिहालों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। चंदौली ब्लॉक में 11207 नौनिहालों को दवा पिलाई गई। वहीं, बरहनी में 30853 के सापेक्ष 14627 और चहनियां में 32975 के सापेक्ष 15551 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। चकिया में 32042 के सापेक्ष 13012, धानापुर में 35187 के सापेक्ष 16426, नौगढ़ में 13832 के सापेक्ष 7651, नियामताबाद में 51317 के सापेक्ष 20708 को दवा पिलाई गई। इसी तरह शहाबगंज में 26396 के सापेक्ष 11450, सकलडीहा में 43526 के सापेक्ष 21152 और जिला महिला अस्पताल में 8213 नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिलायी गई। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed