फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Festival Special Train 14 pairs of more trains will be run for the convenience of the passengers

Festival Special Train: दिल्ली आने-जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, त्योहार के लिए चलेंगी 14 जोड़ी ट्रेनें

Sat, 08 Oct 2022 01:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

दीपावली और डाला छठ पर दिल्ली से बिहार वापस आने वाले और त्योहार के बाद काम पर वापस जाने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए पटना, दरभंगा, भागलपुर से दिल्ली के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Festival Special Train 14 pairs of more trains will be run for the convenience of the passengers
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

दीपावली और डाला छठ पर दिल्ली से बिहार वापस आने वाले और त्योहार के बाद काम पर वापस जाने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए पटना, दरभंगा, भागलपुर से दिल्ली के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को घर वापसी में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


पटना से आनंद विहार के बीच 15 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रतिदिन ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे खुलेगी और आरा, बक्सर, पीडीडीयू जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर होते हुए रात 23.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार से रात एक बजे बजे खुलकर उसी दिन 14.45 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल दिल्ली से 21 और 29 अक्तूबर को रात 00.45 बजे खुलकर उसी दिन शाम 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से 18.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 28 अक्तूबर को दिल्ली से 00.05 बजे खुलकर उसी दिन शाम 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन पटना से 18.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 23 और 26 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 24 और 27 अक्तूबर को यह ट्रेन को भागलपुर से सुबह 09.45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 और 26 अक्तूबर को भागलपुर से सुबह 09.45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

आनंद विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार सहरसा पूजा स्पेशल भी चलेगी।

दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 20 और 26 अक्टूबर को दिल्ली से दोपहर 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 और 27 अक्तूबर को दरभंगा से शाम 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली दरभंगा पूजा स्पेशल 27 अक्तूबर को दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में 28 अक्तूबर को दरभंगा से शाम 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं दिल्ली भागलपुर सुपरफाट पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 23 को भागलपुर से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर  अस्थायी ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर दस अक्तूबर से छह माह के लिए प्रयोग के तौर पर विभिन्न ट्रेनों का अस्थायी ठहराव शुरू किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे क मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लातेहार स्टेशन पर अप और डाउन आनंद विहार हटिया स्वर्ण जयंती, हावडा भोपाल एक्सप्रेस, संभलपुर बनारस एक्सप्रेस और राची सासाराम एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। इसी तरह बरवाडीह स्टेशन पर बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, रांची-सासाराम एक्सप्रेस, कोडरमा स्टेशन पर गांधीधाम- हावड़ा गरबा एक्सप्रेस रुकेगी।

 दीपावली और डाला छठ को देखते हुए अप और डाउन कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस का धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो और कोडरमा के बीच स्थित चौबे स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। अप और डाउन में आठ अक्तूबर से सात नवंबर तक चौबे स्टेशन पर कोलकाता जम्मूतवी दो मिनट के लिए रूकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed