फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   14 Gas connections to households

14 परिवारों को गैस कनेक्शन

Mon, 16 May 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 16 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
14 Gas connections to households
गैस कनेक्शन धारकों के साथ सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडेय।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘उज्ज्वला’ का जिले में सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नगर के मंगलम वाटिका में आयोजित समारोह में चौदह गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया। इसके बाद केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। 
विज्ञापन

इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए गोरखपुर में बन्द पड़े खाद के कारखाने को अनुदान देकर चालू कराने की पहल की है। जल्द ही पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत दूर हो जाएगी। एक अप्रैल से उज्ज्वला योजना अस्तित्व में आई है। इसके तहत एपीएल व बीपीएल परिवारों को चिह्नित करके योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अमल में आने से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही महिलाओं को खाना बनाते समय धुएं से निजात मिलेगी।  
विज्ञापन

 इंडियन आयल के क्षेत्रीय अधिकारी अमितेष झा ने उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तृत            जानकारी दी। इस योजना का लाभ पाने के लिए गरीबों को कोई भी पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर प्रमोद तिवारी,      सूर्यमुनि तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अनिल तिवारी सिकरी, रमेश राय,  दर्शना सिंह, जितेंद्र पांडेय,     शिवराज सिंह, रामवन्ती, कमलावती, किरण देवी आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता सर्वेश कुशवाहा व संचालन बनवारी पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed