फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   14 corona patients become healthy, nine newly infected

कोरोना के 14 मरीज हुए स्वस्थ, नौ नए संक्रमित

Tue, 15 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
14 corona patients become healthy, nine newly infected
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से गिरावट आई है। सोमवार को 14 कोरोना संक्रमित जहां स्वस्थ हुए हैं, वहीं नौ नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 161 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार महिला और पांच पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक व्यापारी, एक प्रोफेसर, एक सीआरपीएफ का जवान, दो छात्र एवं तीन गृहिणी हैं। संक्रमितों में एक चंदौली, सकलडीहा,धानापुर, चहनियां और नियामताबाद के एक-एक और पांच पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड जॉच के लिए कुल 1436 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ सोमवार को 14 संक्रमित व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4486 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 161 है जबकि 4273 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 52 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed