{"_id":"6154a83e8ebc3e03860884f0","slug":"14-buildings-that-became-a-hindrance-in-the-widening-of-nh-were-grounded-chandauli-news-vns6144744131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच के चौड़ीकरण में बाधक बने 14 भवनों को किया जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच के चौड़ीकरण में बाधक बने 14 भवनों को किया जमींदोज
नियामताबाद के गोधना गांव के समप हाइवे पर अतिक्रमण हटवाते एसडीएम विजय नारायण सिंह। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के गोधना व रेवसा के समीप नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 14 भवनों व अन्य निर्माण को बुधवार को तहसील प्रशासन ने गिरवा दिया। एसडीएम विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मियों ने जेसीबी से निर्माण ध्वस्त करा दिए। एसडीएम ने दोनों गांव के अन्य लोगों को भी तत्काल कब्जा हटा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस समय नेशनल हाइवे को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। जिसकी सूचना दी गई थी। कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया था। वही जिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया उन्हें प्रशासन हटवा रहा है। रेवसा व गोधना हाइवे चौराहे के समीप व अन्य जगहों पर नेशनल हाइवे के किनारे कई लोगों का मकान था। इससे हाइवे के चौड़ीकरण में बाधा आ रही थी। एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। डीएम के निर्देश पर पीडीडीयू नगर के एसडीएम अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अब तक नहीं हटाए गए भवनों को जेसीबी से जमींदोज करवा दिया। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस व प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। एसडीएम ने आसपास के अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिन लोगों को मुआवजा नहीं मिला है वे तत्काल अपने कागजात के साथ विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर मुआवजा प्राप्त कर लें। इस मौके पर तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, एसएचओ संतोष सिंह, लेखपाल शैलेंद्र शंकर सिंह, चंदन, एनएचएआई के अभियंता अंकुर सिंह, शिवेश कुमार, प्रभात पांडेय, अजित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।