फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1394 patients were treated in the Chief Minister's Public Health Fair

Chandauli News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1394 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
1394 patients were treated in the Chief Minister's Public Health Fair
चंदौली। जिले के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1394 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले का शुभारंभ डॉ. युगल किशोर राय ने किया। सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले में 605 पुरुष, 537 महिला व 252 बच्वों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। मेले में 286 मरीजों की स्किन के साथ ही 102 मरीजों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। उधर, शिकारगंज क्षेत्र के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कला और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़हुआ दक्षिणी में आयोजित आरोग्य मेले में बुखार, खुजली, पीलिया, फंगल इंफेक्शन के ज्यादा मरीज पहुंचे। रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 344 मरीजों ने पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा के अनुसार मेले के दौरान रामपुर कला नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर 107, मुड़हुआ दक्षिणी स्वास्थ्य केंद्र पर 108 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 129 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed