{"_id":"5ca7aaaabdec2213f22d3044","slug":"131554492074-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने किया भूमि का सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने किया भूमि का सीमांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के नागेपुर और सकलडीहा में नाला व बाहा पाटकर कब्जा किए जाने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम राम सजीवन मौर्या के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने भूमि का सीमांकन किया। समस्या को लेकर गुरुवार को कस्बावासियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कुछ भू स्वामियों पर बैनामा से अधिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।
कस्बावासियों का कहना था कि चकबंदी के पूर्व सकलडीहा और नागेपुर कस्बा का गंदा व बरसाती पानी नाला बाहा से होकर बहता था। कुछ दिन पूर्व बाहा से सटे दो एकड़ से अधिक भूमि का कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया। आरोप लगाया गया कि बीते एक माह से भू स्वामी द्वारा बैनामा की गई भूमि के साथ नाला और बाहा भी पाटा जाने लगा। इसे लेकर कस्बावासियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की खबर मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बैनामा की भूमि का सीमांकन किया। एसडीएम ने बताया कि बैनामा कराई गई भूमि का सीमांकन कराया जा रहा है। अतिरिक्त कब्जा करते पाए जाने पर भू स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीमांकन करने वालों में राजस्व निरीक्षण योगेशलाल, लेखपाल सुभाष, संजय मौर्य, केहर सिंह, ऋषि सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन