फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतदान करने के लिए भरेंगे संकल्प पत्र

मतदान करने के लिए भरेंगे संकल्प पत्र

Thu, 04 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने के लिए भरेंगे संकल्प पत्र

विज्ञापन
चंदौली। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग कई तरह के हथकंडे अपना रहा है। आयोग ने लोगों से मतदाता संकल्प पत्र भरवाने का निर्देश जारी किया है। संकल्प पत्र भरवाने के लिए सभी एसडीएम को नोडल बनाया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा, ग्राम प्रधान और समासेवियों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
मतदाताओं को जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने अभियान चलाने का निर्देश दिया है। स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन) कार्यक्रम के तहत वोटर को लोकतंत्र की शान में मतदान को जागरुक किया जा रहा है। जगह-जगह रैलियों, गोष्ठियों के जरिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं स्कूलों में नन्हें-मुन्ने रैली के साथ ही रंगोली बनाकर भी बड़े-बुजुर्गों को दायित्वों का एहसास कराने में पीछे नहीं है। इसके पीछे आयोग की मंशा साफ है कि मतदाताओं से संकल्प पत्र भ्रवाकर उन्हे किसी प्रकार मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाय। संकल्प पत्र अभियान को प्रभावी बनाने के लिए तहसीलों के एसडीएम को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और समाजसेवी संगठनों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

मतदाओं को जागरुक करने के लिए संकल्प पत्र भरवाने के निर्देश दिए गए है। इसके प्रारुप को सभी एसडीएम को भेजा गया है। इससे लोगों में मतदान के लिए जागरुकता बढ़ेगी। हीरालाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed