{"_id":"5c880043bdec2275a469f8ef","slug":"131552416835-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुरहूपुर बौद्ध बिहार में पर्यटकों को आकर्षित करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुरहूपुर बौद्ध बिहार में पर्यटकों को आकर्षित करने की कवायद शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित घुरहूपुर बौद्ध बिहार के विकास के साथ ही इको टूरिज्म के आधार पर विकसित करने का खाका वन विभाग ने तैयार किया है उसने इसके लिए 255 लाख की कार्ययोजना बना उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके तहत बौद्ध बिहार के आस-पास हरियाली बढ़ाने तथा पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार घुरहूपुर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग बड़ी कार्ययोजना पर काम कर रहा है। इसके तहत पर्यटकों को इको टूरिज्म के तहत समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद सम्मिलित है। चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह के अनुसार घुरहूपुर में लैंडस्कैप सुधार, एप्रोच मार्ग का निर्माण, भ्रमण पथ का निर्माण, बौद्ध स्थल तक सीढ़ी निर्माण, समतल पहाड़ी पर लान का निर्माण, लघु पहाड़ियों पर विकास कार्य, कैंटीन की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, सोलर सिस्टम के जरिए विद्युत व्यवस्था, रैन बसेरा निर्माण, गोलहट निर्माण, ओवरहेड टैंक का निर्माण, हरियाली संबर्धन, नक्षत्र वाटिका, औषधीय वाटिका, वाच टावर, फारेस्ट गार्ड चौकी के निर्माण सहित कुल 30 बिंदुओं की विकास योजना के लिए 255 लाख का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार खरे के अनुसार घुरहूपुर में बौद्ध अनुयायियों की लगातार आमद को देखते हुए बौद्ध बिहार को ईको टूरिज्म के आधार पर विकसित करने की कार्ययोजना बनाई गयी है।