{"_id":"5c816c7cbdec22143b6efb21","slug":"131551985788-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत गौरेया गांव में शौचालय निर्माण की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
गौरैया गंव में 170 शौचालय प्रस्तावित हैं। इसमें 150 शौचालय के लिए छह माह पहले ही धन भी आ चुका है। बावजूद इसके शौचालय का निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान की लापरवाही से शौचालय का निर्माण नहीं हो रहा है। एक तरफ सरकार लगातार स्वच्छता अभियान चला रही है। गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। दूसरी तरफ शौचालय का निर्माण नहीं हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जुबैदा, राधिका, समारू, विमला देवी, ननिसा, हिरोती देवी, शायरा बेगम, रजिया बानो, रेश्मा बानो, गजालो, नाजमा बेगम, सलमा, रूकसाना, पनारू, राजनाथ चौधरी रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान इलियास अहमद ने बताया कि 150 शौचालयों के लिए धन मिला है लेकिन आधी किश्त मिली है। इससे शौचालय निर्माण में देरी हो रही है। धन मिलते ही शौचालय निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।