फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 05 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि का पर्व बाबा विश्वनाथ की नगरी से सटे चंदौली जनपद में धूम धाम से मनाया गया। शिवालयों से सुबह से ही बाबा का जलाभिषेक करने और दर्शन पूजन करने केे लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के बाद बाबा को भांग, धतूरा, फल, मेवा अर्पित किया। दिन भर शिवालय हर हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे। विभिन्न शिवालयों से गाजे बाजे और लाग विमान के साथ शिव बरात निकाली गई और रात में भगवान शिव और शक्ति का विवाह कराया गया।
नगर के आरपीएफ कॉलोनी शिव मंदिर, कैलाशपुरी, सर्कस रोड, जीटी रोड, रविनगर, शाहकुटी, काली महाल, मैनाताली, चतुर्भजपुर, कैथापुर, अलीनगर सहित विभिन्न मुहल्लों के शिवालयों पर दर्शन पूजन के लिए सुबह से देर शाम तक दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। रेलवे के आरपीएफ कालोनी शिव मंदिर पर अखंड हरिकीर्तन के बाद दोपहर में भव्य शिव बारात निकाली गई और रात में विधि विधान से भगवान शिव और पार्वती का विवाह कराया गया। इसी तरह मानसनगर, डीजल कॉलोनी, मैनाताली से भव्य शिव बरात निकाली गई। भूत, पिशाच, कंकाल, देवी देवता का रूप बनाकर नाचते गाते भक्तों ने शिव बरात में खूब अबीर गुलाल उड़ाए और फाग गीत गाए। आरपीएफ कालोनी शिव मंदिर सपर मेला लगा। यहां लोगों ने चाट, पकौड़ी, ठंडई का खूब आनंद लिया। इस मौके पर जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार बिलारीडी शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेले की शुरूआत हुई वहीं बौरी गांव में एक दिवसीय मेला लगा। इसी तरह विभिन्न गांवों के शिवालयों पर भीड़ जुटी। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार महाशिवरात्रि पर सोमवार को महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि में चंद्रप्रभा नदी के तट पर स्थित स्वयं भू शिवलिंग का दर्शन, पूजन, अर्चन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे धजे कतारवद्ध महिला-पुरुषों तथा बच्चों ने शिवलिंग का पुष्प गंध, धूप, दीप, नैवेद्य, धतुरा, भांग चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार,सीओ कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल मिथिलेश मिश्र, रामपुर चौकी प्रभारी भुपेशचंद कुशवाहा सुरक्षा में लगे रहे। चकिया। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर में काली मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए भक्त उमडे। मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित उदितेश्वर, प्रसिद्धेश्वर, दीपेश्वर शिवलिंगों के पूजन अर्चन की होड़ रही। इस मौके पर मंदिर परिसर में मेल लगा रहा। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालु नर-नारियों ने चाट-पकौड़ी, गुड़हिया जलेबी का आनंद उठाया और घरेलू सामानों, सौंदर्य प्रसाधन तथा खिलौनो की खरीदारी की।सिकंदरपुर पोखरे पर स्थित शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। कोट भवानी मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग का भी श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।पड़ाव संवाददता के अनुसार क्षेत्र के जलीलपुर, बहादुरपुर, मढ़िया, सूजाबाद, सेमरा, कटेसर, चौरहंट, रतनपुर, भोजपुर गांव में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लोगों की कतार लगी। इसी तरह व्यास नगर स्थित वेद व्यास मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर अभिष्ट की कामना की। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कलानी, भिटिया, खरौझा गांव के शिव मंदिरों पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ रही। इन जगहों पर मेला लगा। यहां गुब्बारा, खिलौने, चाट-पकौड़ी मिठाइयां की दुकानें सजी। कस्बा के शिवालय, किसान इंटर कॉलेज के शिव मंदिर पर भी सुबह से ही दर्शन करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर चतुर्भुजपुर और कस्बा के शिव मंदिर पर शिवभक्तों का रेला उमड़ा। शिवालय हर हमर महोदव से गूंजायमान रहे। चतुर्भुजपुर में स्वंय भू कालेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक के लिए सुबह से ही कावरियों के साथ शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी। कई महिलायें भीड़ के कारण गिर पड़ी। सुरक्षा के मद्देेनजर एसपी संतोष कुमार सिंह, एएसपी प्रेमचंद, एसडीएम राम सजीवन मौर्य, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव राम, बाबूराम यादव, मनोज यादव, राजेश त्रिपाठी, अभय राज मिश्रा, राजकुमार सिंह घूमते रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिवमंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह नौगढ़ संवाददाता के अनुसार चंद्राकांता किले के पास स्थित शिवमंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई। वहां कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान मनीष सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

02. महाशिवरात्रि पर दो और तीन दिवसीय मेले की शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिवालयों पर भव्य मेला लगा। यहां लोगों ने गुड़हिया जलेबी, पकौड़ी, चाट, गोलगप्पा का खूब आनंद लिया। वहीं बिसात बाने और गृहउपयोगी सामान की खूब खरीददारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारगंज के अनुसार जागेश्वरनाथ धाम में मेला लगा। पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओ ने मेले का खूब आनंद उठाया। मेले में लगे खेल तमाशे, नाटक-नौटंकी को देखकर आनंद लिया। श्रद्धालुओ ने मेेले में चाट-पकौड़ी, मिष्ठान, फल तथा गुड़हिया जलेबी का स्वाद भी लिया। इस दौरान बच्चो के खिलौने, एवं सौंदर्य प्रसाधान की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ जमी रही हैं। मेले में श्रद्धालुओ ने दर्शन-पूजन के बाद अपने परिजनो तथा इष्ट मित्रो के साथ चावल दाल, बाटी, चोखा, चूरमा बनाकर खाया तथा पिकनिक का भी आनंद उठाया। मेले के दौरान चंद्रप्रभा नदी में स्नान करने तथा सैर-सपाटा करने की भी धूम रही। नियामताबाद के बिलारीडीह में दो दिवसीय मेला लगा। यहां झूला झूलने वालों की कतार रही वहीं चाट, गोलगप्पे, पकौड़ी की दुकान पर भीड़ रही। पड़ाव के व्यासनगर में दर्शन पूजन के बाद लोगों ने खूब खरीददारी की। इसी तरह सकलडीहा के कालेश्वरनाथ धाम परिसर में भव्य मेला लगा। यहां चाट पकौड़ी के साथ बिसातबाना और गृहपयोगी सामान, फूल फूल की दुकानें सजी रही।
इनसेट-
गाजा बाजा और ढ़ोल नगाड़ा के साथ निकला शिव बारात
सकलडीहा। महाशिवरात्री पर सकलडीहा कस्बा और चतुर्भुजपुर से दोपहर बाद ढोल नगाड़ा और गाजा बाजा के साथ शिवव बारात निकली। इस दौरान शिव बारात आयोजकों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकी सजाई गई। इस मौके पर कस्बा में जगह जगह शिव भक्त और बारातियों के लिये ठंडई और जलपान की व्यवस्था की गई। बम बम बोल रहा काशी, भोले बाबा धुनिया जगा दा आदि कई शिव गीतों के साथ शिव ताडंव करते हुए शिव भक्त नाचते हुए बारात निकाली। इस दौरान कस्बा में सिरोहुपुर, पदुमनाथपुर, चतुर्भुजपुर और नागेपुर व टिमिलपुर में शिव बारातियों के लिये जलापान व ठंडई की व्यवस्था रही।
03. आस्था का केंद्र बना है भूतेश्वर महादेव मंदिर
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। बरहनी विकास खंड के कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित सूर्य मंदिर परिसर में नवनिर्मित भूतेश्वर महादेव मंदिर
आस्था का केंद्र बन गया है। निर्माण के पहले महाशिवरात्रि पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सबसे पहले 108 कांवरियों ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा से जल लाकर भूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दर्शन मुनि उदासीन नागा बाबा कमौली वाले ने दक्षिण भारतीय शैली में नक्काशीदार भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर का निर्माण कराया है। महाशिवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और बिहार से चलकर आए श्रद्धालुओं ने भूतेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया। यहां पांच दिवसीय शिव पंचायतन महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रमौली मुनि उदासीन खड़ेश्वरी बाबा ने बताया कि दक्षिण भारतीय शैली में बना यह नक्काशीदार मंदिर पूरे पूर्वांचल में अपनी तरह का इकलौता मंदिर है ।
04-स्वंभू शिवलिंग केे ूप में जाने जाते हैँ पातालेश्वर महादेव
शिवलिंग से लिपटकर नागराज बजातेेे हैं घंटी, सावन में बढ़ता है शिवलिंग
इलिया। कस्बे से 15 किलोमीटर दूर बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत पतेसर गांव है जिसमें पातालेश्वर महादेव की अति प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण किसके द्वारा हुआ अभी तक किसी को मालूम नहीं है लेकिन पुजारी शशिभूषण गिरी के अनुसार इस गांव में पातालेश्वर महादेव की स्वयंभू शिवलिंग है। मान्यता है कि मुगलों के शासन काल में इस मंदिर को तोड़ा दिया गया बावजूद उसके शिवलिंग जस का तस पड़ा हुआ है। इस लिंग की विशेषता है कि प्रत्येक वर्ष यह शिवलिंग बढ़ता रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुरू में शिवलिंग पतली पाइप के समान था लेकिन हर साल बढ़ते-बढ़ते आका में बड़ा हो गया है। गांव के मुस्लिम और पहलवान बुल्ला शाह शिव जी की पूजा करते थे। एक बार सूखा पड़ने पर पहलवान ने आराधना की तो बारिश हुई। गांव के यशवंत चौहान रणजीत चौहान विजय बहादुर सिंह सत्यपाल पहलवान ने बताया कि इनकी आकृति प्रत्येक वर्ष सावन मास में बढ़ती रहती है और सावन के अंत तक आते-आते घट जाती है। वहीं मंदिर में सावन महीने में शिवलिंग से लिपटकर नागराज घंटी बजाते हैं।
इनसेट-
बाणेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
चहनियां। क्षेत्र स्थित सेमई का पुरवा (महादेवा) में महाशिवरात्रि पर वाणेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर सांस्कृृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिरहा गायक सुरेन्द्र यादव और मीरा मूर्ति को सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुटी। शाम को शिव बारात निकाली गई। इस अवसर पर उमेश यादव, प्रकाश यादव, नागेन्द्र यादव, दिनेश यादव, आनंद यादव, प्रदीप, सुनिल, प्रशांत रहे।

05-सुरक्षा व्यवस्था दिखी नाकाफी, रेल ट्रैक से पार होते रहे श्रद्धालु
एसपी ने संभाली कमान, तुलसी आश्रम, भोजापुर मार्ग पर लगा घंटों जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। कालेश्वर महादेव मंदिर पर शिवभक्तों का इतनी भीड़ जुटने की प्रशासन ने उम्मीद नहीं लगाई थी। अत्यधिक भीड़ की वजह से पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सकलडीहा के तुलसी आश्रम और भोजापुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसके चलते लोग सकलडीहा के पास रेलवे ट्रैक से भी गुजरे। लेकिन रेलवे और स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने की कोई इंतजाम नहीं थे। भीड़ इतनी थी कि कई महिलाएं बेहोश हो गई। करीब 11 बजे के बाद इसकी जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला आनन-फानन में एसपी संतोष कुमार सिंह और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसपी ने खुद जाकर कमान संभाली और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए तब जाकर थोडी राहत मिली। महाशिवरात्री पर जलाभिषेक और मेला में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ जाने से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे थे। यातायात पुलिस पर्याप्त संख्या न होने से लोगों को घंटों जाम में जूझना पड़ा।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-7600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed