फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मौखिक आदेश पर आठ वर्ष से अन्यत्र ड्यूटी कर रहा परिचारक

मौखिक आदेश पर आठ वर्ष से अन्यत्र ड्यूटी कर रहा परिचारक

Sun, 14 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मौखिक आदेश पर आठ वर्ष से अन्यत्र ड्यूटी कर रहा परिचारक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोधानापुर। विकासखंड क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त परिचारक बीईओ के मौखिक आदेश पर पिछले आठ वर्ष से जनौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ड्यूटी कर रहा है। परिचारक को अब भी वेतन अपने नियुक्ति वाले विद्यालय से मिल रहा है। आश्चर्यजनक यह है कि विद्यालय से लेकर बीआरसी तक में उक्त परिचारक के अस्थाई संबद्धीकरण को लेकर किसी आदेश की कोई प्रति उपलब्ध नहीं है। जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी भी सकते में आ गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2010 में संजय कुमार उपाध्याय को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हिंगुतरगढ़ में परिचारक के पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति के एक माह बाद ही बीईओ के मौखिक आदेश पर उसे पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जनौली में अस्थाई रूप से संबद्ध कर दिया गया। तत्कालीन प्रधानाध्यापक प्रताप नारायण सिंह यादव ने उस वक्त उसे मात्र एक सत्र के लिए उक्त विद्यालय से संबद्ध करते हुए कार्यमुक्त कर दिया। इसके बाद से उक्त परिचारक ड्यूटी जनौली में कर रहा है लेकिन उसे प्रत्येक माह का वेतन हिंगुतरगढ़ के स्कूल से ही मिल रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के अभिलेखों के अनुसार तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश संख्या मृ0आ0/ 6885-89/09-10 दिनांक 09 फरवरी 2010 को लॉगबुक में पृष्ठ संख्या 42 के क्रम संख्या 210 और 211 के बीच मे 210 ए लिखकर संजय को परिचारक पद का कार्यभार ग्रहण कराया गया है। वहीं लॉगबुक के पृष्ठ संख्या 44 के क्रम संख्या 225 पर 10 मार्च 2010 को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी के बिना किसी आदेश संख्या के उसे वर्तमान सत्र के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनौली में परिचारक के पद पर संबद्ध करते हुए स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। विभागीय लोगों का कहना है कि जिस वर्तमान सत्र के लिए उसका संबद्धीकरण किया गया था, वह 09 मार्च 2011 को ही समाप्त हो गया है। उसके बाद से आज तक वह कैसे अन्यत्र कार्यरत है, इसका जबाब तो विभाग ही दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंगुतरगढ़ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश राम ने बताया कि प्रकरण उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले का है। विद्यालय में संबद्धीकरण के किसी आदेश की कोई प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं है।
जानकारी के अभाव में अभी भी परिचारक का नियमित वेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिंगुतरगढ़ से मिल रहा है जबकि वह अभी भी ड्यूटी जनौली में कर रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कन्हैयालाल, बीईओ, धानापुर।

कोट :
इतने लंबे समय से बीईओ के मौखिक आदेश पर परिचारक के अन्यत्र ड्यूटी करने की शिकायत आश्चर्यजनक है। इसकी जांच होगी। प्रकरण में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाई की जाएगी। भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए।
धनंजय
बाइट- 2569
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed