{"_id":"5babdd64867a557f373dc123","slug":"131537989988-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चालक को मारने के बाद वाहन को कराया सीज 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चालक को मारने के बाद वाहन को कराया सीज 0
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। एसडीएम के वाहन को ओवर टेक करना बुधवार को एक आटो चालक पर भारी पड़ गया। एसडीएम के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आटो को कोतवाली में सीज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एसडीएम ने वाहन को रोककर चालक को कई थप्पड़ भी जड़ दिए।
नगर के नेहरु नगर के पास एक आटो सवारियों को लेकर कचहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह बगल में गुजर रहे सदर एसडीएम आशीष कुमार के वाहन को ओवर टेक करते हुए एक सवारी को उतारने के लिए उनके वाहन के आगे सड़क के किनारे आटो को खड़ी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद सदर एसडीएम आशीष कुमार अपने वाहन से उतरकर आटो चालक को दो तीन थप्पड़ रसीद कर दिए और अपने साथ सुरक्षा में लगे होमगार्ड को आटो में बैठा दिया। होमगार्ड आटो को लेकर कोतवाली पहुंचा और फिर सदर एसडीएम कोतवाली पहुंच आटो को सीज करने के लिए पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम सदर आशीष कुमार का कहना है कि वाहन चालक नशे में धुत था। शराब पीकर वाहन चला रहा था। उसका चालान कर दिया गया है। चालक के पिटाई की बात निराधार है।ब्यूरो
विज्ञापन