{"_id":"5a7757fc4f1c1b4d588b6cd2","slug":"131517770748-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के मरूई स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी। गीतों के माध्यम से बच्चों ने पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एसपी संतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं, जहां पर जैसी शिक्षा मिलेगी, उसी तरह के संस्कार होंगे। विशिष्ट अतिथि डालिम्स के निदेशक प्रदीप मधोक ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों से दोस्त की तरह बर्ताव करना चाहिए। माही मधोक ने भी विचार व्यक्त किया। प्रिसिंपल मेहरुनिशा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह वर्धन होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई सैयदराजा के डायरेक्टर मोहम्मद रफीक,थाना प्रभारी आशुतोष ओझा,विद्यालय के संस्थापक शमी अख्तर हुसैन,अमित द्विवेदी, रोहित जायसवाल, सुशील तिवारी, अवधेश यादव, जंगबहादुर सिंह, रीता देवी, संगीता पांडेय, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।