फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नव निर्वाचित चेयरमैन अशोक बागी ने दी पद एवं गोपनीयता की शपथ

नव निर्वाचित चेयरमैन अशोक बागी ने दी पद एवं गोपनीयता की शपथ

Wed, 13 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित चेयरमैन अशोक बागी ने दी पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय सिंचाई कालोनी परिसर में मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत चकिया के नवनिर्वाचित चेयरमैन अशोक कुमार बागी तथा 12 वार्डों के सभासदों को उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य ने पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। दो चक्र में चले शपथ ग्रहण समारोह में दोपहर 2 बजे चेयरमैन के साथ 4 सभासदों को उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाई। शाम 5 बजे भाजपा के 8 सभासदों को उनके द्वारा भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई।
सिंचाई कालोनी परिसर में स्थापित पंडाल में सबसे पहले उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अशोक कुमार बागी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने वार्ड नंबर 2 पुरानी चकिया से निर्वाचित सभासद मनोज कुमार, वार्ड नंबर 9 विभूति नगर से निर्वाचित सभासद वैभव मिश्रा, वार्ड नंबर 11 शास्त्री नगर से निर्वाचित सभासद अमरदीप मोदनवाल तथा वार्ड नंबर 12 शक्ति नगर से निर्वाचित सभासद शाहनवाज खां को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के 8 नाराज सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के रवैये से क्षुब्ध होकर निर्धारित समय पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। बाद में भाजपा के शीर्ष नेताओं के समझाने पर तीन घंटे बाद सिंचाई कालोनी परिसर में निर्मित उसी पंडाल में दोबारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शाम 5 बजे उपजिलाधिकारी ने भाजपा के वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर से निर्वाचित सभासद गीता सोनकर, वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर से निर्वाचित सभासद राजेेश चौहान, वार्ड नंबर 4 कबीर नगर के सभासद संदीप मौर्या, वार्ड नंबर 5 मां काली नगर के सभासद उर्मिला गुप्ता, वार्ड नंबर 6 सिविल लाईन पूर्वी के मीना विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 7 सिविल लाइन पश्चिमी के सुधा शर्मा, वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर के अनिल केशरी, वार्ड नंबर 10 चौक के सरदार राजकुमार सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में राजद जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एड., राजेेश बहेलिया, ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, नागेश पांडेय, अभिषेक मिश्रा, प्रेमनारायण सिंह, पवन जायसवाल, डा. प्रदीप मौर्या, कैलाश जायसवाल, अजय गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, गौैरव श्रीवास्तव, नारायण दास, अजय राय, राजकुमार जायसवाल, प्रमिला शुक्ला, शिवरतन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया(ब्यूरो)। स्थानीय सिंचाई कालोनी परिसर में मंगलवार को आयोजित नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह की वर्षों से कायम परंपरा इस वर्ष टूट गई। अधिशासी अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण देने के दौरान भाजपा के निर्वाचित सभासदों को तवज्जो न देने से नाराज भाजपा सभासदो ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया। बाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय सहित बड़े नेताओं के समझाने-बुझाने पर वे शपथ ग्रहण के लिए तैयार हुए। इसके बाद दोबारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्रों के वितरण में भाजपा सभासदों की राय न लेने से नाराज होकर भाजपा के सभी 8 सभासदों ने चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया। इससे भाजपा सभासदों के शपथ ग्रहण को लेकर संशय बढ़ गया। भाजपा सभासदों ने आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र उनके बिना राय के ही उनके वार्डों के लोगो को वितरित कर दिया गया। इससे उनके खास लोग निमंत्रण पत्र से वंचित रह गए। इस स्थिति से नाराज सभासदों ने शपथ ग्रहण के लिए अपना निमंत्रण पत्र भी लेने से इंकार कर दिया। बाद में सभासद किसी तरह शपथ के लिए राजी हुए तथा तीन घंटे बाद उसी स्थान पर भाजपा नेताओ की मौजूदगी में भाजपा सभासदों को शपथ दिलाई गई। दूसरे शपथ ग्रहण समारोह की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि भाजपा के सभासदो को शपथ दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य को तीन घंटे तक उसी पंडाल में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed