फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित, यात्रियों को हुई परेशानी

22 ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित, यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 24 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
22 ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित, यात्रियों को हुई परेशानी
पूछ-ताछ

विज्ञापन
मुगलसराय। उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर इटावा रेलखंड पर बुधवार की भोर में कैफियत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हावड़ा दिल्ली मेन रूट पूरी तरह बाधित हो गया। इसके चलते म़ुगलसराय होकर नई दिल्ली जाने और आने वाली राजधानी समेत 22 ट्रेनों का रूट रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बदल दिया गया। इससे यात्रियों को काफी असुविधाएं हुईं। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि कैफियत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रूट परिवर्तित किया गया है। ट्रैक ठीक होते ही ट्रेनें अपने सामान्य रूप से चलने लगेंगी।

उत्तर बिहार में बाढ़ से अभी पूर्वोत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हो सका है कि आजमगढ़ दिल्ली के बीच चलने वाली कैफियत एक्सप्रेस बुधवार की भोर में कानपुर इटावा रेलखंड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रूट बाधित होते ही सुबह दो ट्रेनों हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट और जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग मुगलसराय लखनऊ, मुरादाबाद होकर गंतव्य को रवाना की गईं। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत न हो सकने के कारण शाम को जाने वाली डाउन की ट्रेनों में पटना राजधानी, रांची राजधानी, सियालदह राजधानी, हावड़ा राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, अप और डाउन राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, भिवानी मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, अप भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ होकर मुगलसराय लाया गया। डाउन पूर्वा एक्सप्रेस और डाउन सियालदह सपंर्क क्रांति एक्सप्रेस को आगरा, झांसी, मानिकपुर, छिवकीं के रास्ते मुगलसराय लाया गया। अप की ट्रेनों में पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली हावड़ा डाउन पूर्वा एक्सप्रेस को पलवल, आगरा, झांसी, कानपुर होकर मुगलसराय लाया गया। अप मगध एक्सप्रेस को छिवकीं, मानिकपुर, झांसी, आगरा, आगरा, पलवल के रास्ते नई दिल्ली को रवाना किया गया। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर बैठे रहे। वहीं पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। कई बार यात्रियों और पूछताछ कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed