{"_id":"5951654a4f1c1bb2338b4734","slug":"131498506570-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल का ताला तोड़ कर चोरों ने ढाई लाख के गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल का ताला तोड़ कर चोरों ने ढाई लाख के गहने चुराए
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेट का ताला तोड़कर चोरी
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर करनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने रत्नेश कुमार के घर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। चोरों ने चार्ज में लगे मोबाइल फोन सेट और सिम आदि तोड़ दिए। सुबह चोरी का पता चला। खोजबीन करने पर घर से पांच सौ मीटर दूर टूटा फूटा हाल में बक्सा और अटैची मिला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
गांव निवासी रत्नेश कुमार का गांव में पक्का मकान है। बिजली न रहने की वजह से रविवार की रात पूरा परिवार खा पीकर छत पर सोने चला गया। परिवार के सदस्यों ने बाहर लगे चैनल गेट में ताला बंद कर दिया। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर चैनलगेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और एक कमरे में रखे पांच सूटकेश और बक्सा लेकर चलते बने। रत्नेश कुमार के अनुसार बक्से और सूटकेश में 70 हजार रुपये नकद, चांदी की एक हसुली, तीन पायल, तीन बेरवा, छाड़ा, सोने का मंगलसूत्र, झूमका, नथुनी, मोबाइल सेट, घड़ी सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने थे। रत्नेश के अनुसार रात में बिजली आ गई तो वह मोबाइल चार्ज करने के लिए नीचे उतरा। इस दौरान भूसे के ढेर से खर खुर की आवाज आई लेकिन उसने बिल्ली की कारस्तानी समझ कर ध्यान नहीं दिया। चोरों ने चार्ज में लगे मोबाइल फोन सेट और सिम कार्ड आदि भी तोड़ दिए। सुबह चोरी का पता चला तो रत्नेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी की घटना का जल्द ही पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इस घटना से इलाके में दहशत है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह के भीतर चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हुई लेकिन किसी का खुलासा नहीं हुआ।