फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   125 oxygen beds and 300 cylinders will be provided in the district

जिले में 125 ऑक्सीजन बेड व तीन सौ सिलिंडर की मिलेगी सुविधा

Sat, 24 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
125 oxygen beds and 300 cylinders will be provided in the district
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ.महेन्द्रनाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय क्षेत्र में कोविड 19 वायरस से संक्रमित रोगियों के लिए उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल तक 300 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध होंगे। सीएमओ ने सांसद को आश्वस्त किया कि दो चार दिनों में जिले में स्थिति सामान्य हो जाएगी। आपदा का प्रकोप अचानक से बढ़ गया। ऐसे में संसाधन उपलब्ध रहते हुए भी उसकी स्थापना में समय लगेगा। जिन रोगियों के पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं हो पा रही है, संसाधन का अभाव हैं उनके लिए उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। जिले में एल-वन हास्पिटल की मंजूरी शासन से मिल गयी हैं। इसे जल्द ही शुरू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। चकिया में 75 बेड पर सेंट्रल आक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। 125 बेड पर 28 अप्रैल तक यह सुविधा बढ़ जायेगी। सांसद डॉ पांडेय ने आश्वस्त किया कि वाराणसी के जिला प्रशासन से जिले में चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली है। जिला प्रशासन को डॉ. पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि चंदौली और वाराणसी में संसाधन की कमी नहीं होने पायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed