फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पर्वतीय वन क्षेत्रों एवं मैदानी क्षेत्रों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष

पर्वतीय वन क्षेत्रों एवं मैदानी क्षेत्रों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष

Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पर्वतीय वन क्षेत्रों एवं मैदानी क्षेत्रों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष

विज्ञापन
चकिया। राबर्ट्सगंज सुरक्षित लोकसभा सीट में स्थित चकिया विधानसभा क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्रों एवं मैदानी क्षेत्रों में सपा-बसपा गठबंधन तथा भाजपा-अपना दल गठबंधन के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष मतदान के दिन देखा गया।
नगर सहित क्षेत्र के बाजारों सिकंदरपुर, भीषमपुर, शिकारगंज, सैदूपुर, शहाबगंज, इलिया, उतरौत, नौगढ़, काटा, विसुनपुरा में मतदाताओं ने न केवल मतदान किया बल्कि खुलकर किसके पक्ष में मतदान किया इसका भी इजहार किया। वहीं चकिया तथा शहाबगंज विकास खंड के पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित शिकारगंज क्षेत्र वनगांवां क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। इन क्षेत्रों में भी कड़ा चुनावी संघर्ष दोनों गठबंधनों के बीच देखने को मिला। वहीं चकिया विकास खंड के चैबिसहा क्षेत्र तथा मझली पट्टी जैसे मैदानी क्षेत्र में भी हर बूथ पर दोनों गठबंधनों के बीच लड़ाई देखी गई। शहाबगंज विकास खंड में लेहरा पट्टी तथा करईल क्षेत्र में कड़ा चुनावी संघर्ष गठबंधनों के बीच हुआ। इसके अतिरिक्त चन्दौली विकास खंड के क्षेत्र में भी दोनो गठबंधन के बीच ही लड़ाई सिमटी रही। अन्य उम्मीदवारों का कही भी जोर नही देखा गया।
विज्ञापन

इनसेट-
युवा मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
चकिया। चकिया विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर नए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। नए मतदाताओं ने जहां मतदान के बाद स्मार्ट फोन से सेल्फी ली वही उन्होंने किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया उसका भी खुलकर इजहार किया। नगर में नए मतदाता रवि विश्वकर्मा, कामाख्या मिश्रा, मनीष कुमार, रवि मद्धेशिया, रोहित कुमार, रीता, मनीषा ने मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही का सेल्फी लिया तथा फेसबुक पर उसे शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजा के बावजूद मुस्लिम मतदाताओं ने किया मतदान
चकिया। चकिया विधानसभा क्षेत्र के चकिया नगर, सिकंदरपुर, भीषमपुर, इलिया, शहाबगंज, मिश्रपुरा, जैसे मतदान केंद्रों के अलावा मुस्लिम बहुल गांवों में मुस्लिम मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। रोजा रखने तथा कड़ी धूप के बावजूद मुस्लिम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान मुस्लिम मतदाताओं ने रोजा तथा कड़ी धूप को मतदान में बाधक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed