फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विकास की राजनीति करने वालों को देंगे वोट

विकास की राजनीति करने वालों को देंगे वोट

Mon, 25 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
विकास की राजनीति करने वालों को देंगे वोट

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव को लेकर हर आम ओ खास उत्साहित है। चाय की दुकानों, नुक्कड़ चौराहों पर बहस चल रही है। दूसरी तरफ चुनाव को लेकर पहली बार वोट देने वालों में उत्साह है। युवा सोच समझ कर अपना वोट देने वाले हैं। उनका कहना है कि विकास की राजनीति करने वालों को ही वोट दिया जाएगा।
नगर के जायसवाल स्कूल रोड निवासी हेमंत जायसवाल ने कहा कि विकास की राजनीति करने वालों को अपना पहला वोट देंगे। युवा धर्म, जाति पाति और सांप्रदायिक राजनीति करने वालों से दूर रहेंगे। हृदयपुर निवासी अजय यादव ने कहा कि हमारा देश बहुलतावादी है। देश की संस्कृति ही इसकी पहचान है। इस पहचान को कायम रखने वालों को ही अपना समर्थन देंगे। आलमपुर निवासी गुडिय़ा ने कहा कि चुनाव देश को नई दिशा देने वाला है। इसमें हर किसी को सोच समझ कर अपना वोट देना चाहिए। कहा कि युवा विकास को प्राथमिकता देंगे। न्यू सेंट्रल कालोनी निवासी अल्का जायसवाल ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले दल को ही अपना मत देंगे।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव में आदश आचार संहिता के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है लेकिन इसका अनुपालन कितना हो रहा है, इसका प्रमाण रोडवेज बस स्टैंड पर लगा स्वच्छता सर्वेक्षण का बैनर दे रहा है। यही नहीं यहां कई बैनरपोस्टर लगे हुए हैं। इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मार्च को पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लग गया। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला सार्वजनिक स्थानोंपर लगे बैनर पोस्टर और होर्डिंग उतारने में लग गया। दो तीन दिनों तक अभियान चलाया गया लेकिन इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी लापरवाह हो गए। यही कारण है कि जगह जगह अभी भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के फोटो लगे योजनाओं का प्रचार प्रसार करते बैनर पोस्टर अचार सहिता का माखौल उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed