फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना हो सकता है घातक

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना हो सकता है घातक

Tue, 05 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना हो सकता है घातक
नियामताबाद। वाहन चलाते समय ईयरफोन लगाना व मोबाइल पर बात करना घातक हो सकता है। इसके प्रयोग से बचना चाहिए। साथ ही मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। इन स्थितियों में दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन चकिया तिराहे पर वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहीं। अभियान के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों में सड़क सुरक्षा से संबंधित पैम्फ्लेट बांटे गए। एआरटीओ कहा कि जिन वाहन चालकों को दृष्टिदोष हो, उन्हें नियमित अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। यातायात के नियमों का पालन करने सेदुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। यात्री व मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा ने कहा कि शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह चार फरवरी से शुरू हो गया है। यह 10 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत परिवहन विभाग वाहन चालकों को जागरूक करेगा। कहा कि गाड़ी चलाने से पहले उसकी तकनीकी जांच कर लेनी चाहिए। गाड़ी के सभी कागजात हमेशा साथ लेकर चलें। मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर दोनों दिशाओं में देखकर ही ट्रैक पार करना चाहिए। इस मौके पर इंद्रनारायण, हरिवंश, मनीष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed