{"_id":"5c1fd414bdec2256a104e33d","slug":"121545589780-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की बदलौत देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर: साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की बदलौत देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर: साधना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विभाग की ओर से किसानों के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती रविवार को मुख्यालय स्थित केवीके परिसर में किसान सम्मान समारोह के रुप में मनाया गया। इसका शुभारंभ पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने दीप जला कर किया। जनपद में अच्छे उत्पादन करने वाले 26 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान साधना सिंह ने कहा कि किसानों के मेहनत की बदौलत देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सका है। कहा कि धान खरीद शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत पाए जाने पर सीधे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। सरकार आवारा पशुओं से निजात दिलाने के मुद्दे पर भी गंभीरता के साथ विचार कर रही है और । जल्द गौशालाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। नहरों व माइनरों की मरम्मत व सिल्ट सफाई का काम एक जनवरी तक हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, विजय सिंह, डा. एसपी पांडेय, उमाशंकर मिश्रा, राजीव कुमार भारती, एमपी चौबे, सदानंद पांडेय, राकेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रतन सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव रहे।
चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई ने रविवार को नरसिंहपुर खुर्द गांव स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अंत में सपाइयों ने उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि वर्तमान में देश के राजनीतिक का स्वरूप बदल गया है। अब न तो पहले जैसे राजनेता रह गए और ना ही आवाम को भी पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों से समाज की समस्याओं के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जा सकता है। इस दौरान जिला प्रवक्ता अनिल मिश्रा, योगेंद्र यादव चकरू, रमेश यादव, अंकित यादव, मुलायम सिंह यादव, विजेंद्र यादव, सेचन यादव, चाखन यादव रहे। संचालन नफीस अहमद गुड्डू ने किया।