फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दस लाख हजम करने वाली पूर्व प्रधान से होगी रिकवरी

दस लाख हजम करने वाली पूर्व प्रधान से होगी रिकवरी

Sat, 01 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दस लाख हजम करने वाली पूर्व प्रधान से होगी रिकवरी

विज्ञापन
चंदौली। बिना कार्य कराए लाखों रुपये गबन के आरोप में बरहनी विकास खंड के अमड़ा गांव की पूर्व प्रधान मंजू देवी से 10 लाख की रिकवरी होगी। तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम नवनीत सिंह ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही आरोपी ग्राम प्रधान को 15 दिनों की मोहलत दी गई है कि वह जिला पंचायतराज अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखें। सही जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन सरकारी धन के रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू कर देगा।
बरहनी विकास खंड के अमड़ा निवासी पवन कुमार सिंह ने डीएम को पत्र देकर गुहार लगाई थी कि उनके गांव के पूर्व प्रधान द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विकास के लिए आए लाखों रुपयों को फर्जी तरीके से गबन कर लिया। पवन के पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम नवनीत सिंह ने 6 अक्तूबर को पूर्व प्रधान के कार्यों की जांच कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय, ग्रामीण अभियंत्रण के अवर अभियंता अनिल कुमार मिश्र और ग्राम्य विकास विभाग के सहायक अभियंता एससी अस्थाना को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। जांच टीम ने 15 और 24 अक्तूबर को अमड़ा पहुंच शिकायर्ता पवन द्वारा दिए गए 18 बिंदुओं की जांच की तो प्रधान पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारियों ने 30 अक्तूबर को डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया कि विकास कार्य के नाम पर पूर्व प्रधान द्वारा दस लाख, 24 हजार नौ सौ 57 रुपये फर्जी तरीके से गबन किया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने 22 नवंबर को अमड़ा की पूर्व प्रधान मंजू देवी पत्नी छन्नू यादव को पत्र भेजकर 15 दिन के अंदर डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र के यहां अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कोट.....
बरहनी के अमड़ा गांव में पूर्व प्रधान के खिलाफ कराए जांच में विकास कार्यों में अनियमितता उजागर हुई है। लगभग दस लाख से अधिक सरकारी धन बगैर कार्य कराए भुगतान करने पर पूर्व प्रधान से रिकवरी होगी। हालांकि पूर्व प्रधान को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।-नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed