फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर में नहीं है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

नगर में नहीं है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

Thu, 27 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नगर में नहीं है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराने वाले महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का दावा आज हर राजनीतिक दल करता है। उनके स्वच्छता सूत्र को साकार करने के लिए देशभर में उनकी जयंती पर तीन साल पहले देश भर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस वर्ष भी सभी राजनीतिक दलों ने गांधी जयंती को धूम धाम से मनाने की तैयारी की है लेकिन गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूरे जिले में उनकी प्रतिमा नहीं है।

नगर सहित पूरे जिले का दुर्भाग्य है कि यहां सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा नहीं है। पीडीडीयू स्टेशन के समीप पूर्व में गांधी पार्क था। यहां बहुत पहले गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की गई लेकिन अनावरण के पहले ही मूर्ति को हटा लिया गया। अब तो गांधी पार्क भी विलुप्त हो गया। नगर में डॉ. भीम राव अंबडेकर, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, राजीव गांधी, सुभाष चंद्र बोस और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा है। चकिया तिराहे पर गंजी प्रसाद की प्रतिमा नगर में स्थापित है। पांच अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पड़ाव में सौ फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। पिछले कुछ वर्षों से रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर लंबी राजनीति हुई और बाद में स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। इन सबके बीच गांधी जी उपेक्षित ही रहे। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि नगर में गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की गई लेकिन वह व्यवसायिक कांप्लेक्स में है। यही प्रति वर्ष गांधी जयंती और पुण्य तिथि पर माल्यार्पण किया जाता है। गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति स्थापित करने की मांग की जा चुकी है। समाजसेवी मजदूर नेता भागवत नरायन चौरसिया ने कहा कि जल्द ही गांधी जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार कहते हैं कि इस पर विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव पास कर गांधी पार्क बनाकर गांधी जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed