फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दस दस प्रधानों और सचिवों पर मुकदमा दर्ज

दस दस प्रधानों और सचिवों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
दस दस प्रधानों और सचिवों पर मुकदमा दर्ज
चंदौली। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानों और सचिवों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह के निर्देश पर सदर, बरहनी, नियामताबाद, नौगढ़, शहाबगंज और सकलडीहा के दस प्रधानों और दस सचिवों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। डीएम की इस कार्रवाई से प्रधानों और सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय निर्माण की गति काफी खराब है। इसमें संबंधित प्रधानों और सचिवों की लापरवाही उजागर हुई है। शुक्रवार को सदर विकास खंड के भटपुरवा के प्रधान कुसुम देवी और सचिव अजय कुमार के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं नौगढ़ के रिठीया गांव के प्रधान त्रिभुवन और सचिव संजीव कुमार, मझगांवा के प्रधान उषा देवी और सचिव आशुतोष कुमार तथा सकलडीहा के रेवसां धूस के प्रधान अंबिका और सचिव महेंद्र लाल, तारापुर के प्रधान प्यारेलाल और सचिव सुभाष चंद्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं नियामताबाद के बखरा के प्रधान लाल बहादुर और सचिव सतीष चंद्र और कुढ़ कला के प्रधान पुष्पा यादव और सचिव संजीव कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं बरहनी विकास खंड के तेन्दुहान गांव के प्रधान सदानंद मौर्य और सचिव राजीव गौतम तथा पौनी के प्रधान राजकुमारी देवी और सचिव अभय कुमार सिंह तथा शहाबगंज के धनरिया के प्रधान अजय कुमार और सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कोट.....स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्तूबर तक गांवों को ओडीएफ घोषित करना है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को धन उपलब्ध कराया गया हैं। लेकिन कई प्रधानों और सचिवों द्वारा शौचालय निर्माण में रुचि नहीं लेने ओर लापरवाही सामने आने पर चिन्हित करके मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। जल्द ही और लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed